तीसरी कट ऑफ में कॉलेजों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना
- फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। पीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग पर अब यूसोल के विभिन्न कोर्स में दाखिले की तिथि 9 सितंबर तक बढ़ा दी है। छात्रों को दाखिले के लिए अतिरिक्त लेट फीस नहीं देनी होगी।
पीयू ने बीएड कोर्स में भी दाखिले की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक बढ़ा दी है। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार पत्राचार विभाग में अब तक 15,800 से अधिक विद्यार्थियों ने 2016-17 सत्र के लिए विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
छात्र यूसोल की वेबसाइट http://usoladmissions.puchd.ac.in/home.aspx.पर लॉग इन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को फीस भी ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गई है।
पीयू पत्राचार विभाग से स्टूडेंट्स बीए, बीकॉम, एमकॉम, एमए कोर्स के अलावा पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन, डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटी और सर्टिफिकेट कोर्स इन विवेकानंद स्टडीज कर सकते हैं। यूसोल में एमबीए और बीएड कोर्स के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी की गई है।