पंजाब यूनिवर्सिटी ने कई कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स एक क्लिक करके यहां देख सकते हैं अपना परिणाम। पीयू स्टूडेंट्स वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/. पर रिजल्ट देख सकते हैं।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार एमए इन डिजास्टर मैनेजमेंट दूसरे सेमेस्टर, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट दूसरे सेमेस्टर, बीबीए प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2014 रिवाइज्ड) बीई इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स प्रथम सेमेस्टर, एमए फाइन आर्ट्स दूसरे और चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।