फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में नया गेट बनाने को लेकर हंगामा, लगाया जाम

Thu, 19 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Protest - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को नया गेट बनाने को लेकर पीयू प्रोफेसर्स और कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर और रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। कैंपस रेजीडेंस के विरोध के कारण करीब एक घंटे तक गेट नंबर 3 पर जाम लग गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीयू गेट नबंर-3 के साथ ही एक ओर नया गेट बनाने का फैसला लिया है। लेकिन वहां रहने वाले करीब 27 प्रोफेसर और कर्मचारियों ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से नया गेट खोलने का प्रस्ताव पूरी तरह गलत है। नए गेट से यहां पर रहने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी हो जाएंगी।

बुधवार करीब 9 बजे काफी संख्या में पीयू में रहने वाले लोग एकत्रित हुए और नए गेट बनाने के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर ह्यूमन चैन बनाकर कैंपस में आने वाले वाहनों को भी रोक लिया गया। गेट बंद किए जाने की जानकारी के बाद वीसी और रजिस्ट्रार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। इस मामले में दोनों के साथ काफी बहस भी हुई। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि करीब 40 लाख की लागत से यहां रहने वाले लोगों के सुझाव के बिना ही नया गेट खोला जा रहा है। एक शिक्षाक ने बताया कि नए गेट के लिए 20 से 25 पेड़ों को भी काटना होगा। वहीं मामले को लेकर पीयू रजिस्ट्रार और रेजीडेंट की मीटिंग भी हुई है। लेकिन दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें