फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की साइंस लैब बनेंगी सुरक्षा फ्रैंडली

Thu, 19 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं (साइंस लैब) को अब छात्रों के लिए सेफ्टी फ्रैंडली बनेगी। लैब में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने साइंस लैब की डिजाइनिंग आवश्यक मानदंडों और मानकों के अनुसार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


विज्ञान प्रयोगशालाओं में सुरक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को गाइडलाइंस जारी की गई है। स्कूलों को इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। लैब में गाइडलाइंस का पालन करने की जांच करने के लिए निदेशालय की ओर से एक टीम स्कूल भी भेजी जाएगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइंस में कहा गया है कि कई मामलों में देखते में आता है कि लैब में आवश्यक सुरक्षा उपाए नहीं किए गए हैं।  रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में गैस फिटिंग अक्सर अनिवार्य मानकों और आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते। प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी अपर्याप्त हैं।
विज्ञापन


ऐसे में निदेशालय की ओर से सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को कहा गया है कि वह लैब से बाधारहित रास्ते केलिए दो विस्तृत दरवाजे की व्यवस्था करें। पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की जाए। किसी तरह की दुर्घटना ना हो लिहाजा लैब में कुछ प्वाइंट की लगातार जांच हो।

रसायनों का सुरक्षित भंडारण हो। लैब में छात्रों केप्रयोग करने केदौरान सावधानीपूर्वक उनका निरीक्षण किया जाए। लैब में प्रमुख स्थानों पर क्या करें व क्या ना करें, को प्रदर्शित किया जाए। स्कूलों को कहा गया है कि इन गाइडलाइंस को लेकर शिक्षकों केसाथ-साथ बच्चों को भी जागरुक किया जाए। स्कूल लैब में सुरक्षा प्रावधान किए गए या नहीं इसकेलिए एक एक्सपर्ट टीम स्कूल जांच के लिए भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें