इवनिंग स्टडी वालों को नहीं मिले रोल नंबर
पीयू में बेतहाशा फीस वृद्धि का फैसला वापस होने के बाद सोमवार से हालात बदलना शुरू ही हुए थे कि इसी बीच एक नया बवाल खड़ा हो गया। इवनिंग कोर्सेेज के करीब 200 स्टूडेंट्स को रोल नंबर नहीं मिला और पंजाबी का पेपर देने से महरूम रह गए। विरोध में उन्होंने वीसी दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए।
कई तो ऐसे भी हैं, जिनके दो या तीन लेक्चर ही कम हैं और उन्हें भी उपस्थिति कम होने पर रोल नंबर नहीं दिया गया। बता दें कि इवनिंग स्टडी में ज्यादातर छात्र एसएफएस से जुड़े हुए हैं। एसएफएस को लेकर पिछले दिनों भी बवाल हुआ था, जब इवनिंग स्टडी की पूरी फेकल्टी ने पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन यानि पूटा से इस्तीफा दे दिया था।
स्तीफा देने का कारण यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा बगैर कारण बताए हाजिरी रिकॉर्ड मांगना और इस फरमान का पूटा द्वारा विरोध न करना रहा। अब कहीं न कहीं धरना प्रदर्शन में शामिल रहे स्टूडेंट्स केही रोल नंबर नहीं दिए गए।
स्टूडेंट्स ने लगाया भेदभाव का आरोप
इवनिंग स्टडी वालों को नहीं मिले रोल नंबर
स्टूडेंट्स ने लगाया भेदभाव का आरोप
इवनिंग स्टडी के छात्रों ने आरोप लगाया कि मॉर्निंग स्टडी वाले ऐसे छात्र भी हैं, जिनकी 75 फीसदी हाजिरी पूरी नहीं है, लेकिन उन्हें रोल नंबर मिल गया। जानबूझकर इवनिंग स्टडी वालों को निशाना बनाया गया, जबकि कुछ स्टूडेंट तो बीमार थे और उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी दी।
मेरी सिर्फ दो लेक्चर शॉर्ट हैं, लेकिन रोल नंबर नहीं दिया गया। हमारा पंजाबी का पेपर था, लेकिन रोल नंबर न होने पर पेपर नहीं दे पाया।
- सुखमन सिंह, बीए सेकेंड ईयर छात्र।
मुझसे ज्यादा लेक्चर शॉर्ट तो दूसरों के हैं। रोल नंबर न मिलने की वजह से मेरा पेपर रह गया। इवनिंग स्टडी वालों को बेवजह टारगेट किया जा रहा है। - सतबीर, बीए सेंकेंड ईयर छात्र।