सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों के 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं से संबंधित हर तरह के सवाल और शंकाओं को दूर करने के लिए सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म का भरपूर उपयोग कर रहा है। सीबीएसई के ट्विटर हेंडल के माध्यम से काउंसलिंग सेशन में सक्रिय रूप से छात्र सवाल कर रहे हैं, जिनके सीबीएसई के विशेषज्ञ जवाब भी दे रहे हैं।
परीक्षार्थी सवाल कर रहे है कि परीक्षा में पूछे प्रश्न के उत्तर पर अंक देते समय लिखावट देख कर अंक दिए जाते है या नहीं, इसमें अलग विषय के एक्सपर्ट भी छात्रों को तैयारी करने और अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स भी दे रहे हैं।
व्हॉटसएप, फेसबुक पर पहले ही सीबीएसई के काउंसलिंग चल रही है। राजधानी शिमला में सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों को स्कूलों में भी हर तरह की शंकाओं को दूर करने के लिए रोलनंबर दिए जाने के साथ टिप्स दिए जा रहे हैं। वहीं उनके सवालों के जवाब और मार्गदर्शन किया जा रहा है ।