पिछले साल जिन छात्रों के दाखिले लिए गए थे उनको व दूसरे वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने के आदेश यूजीसी, शिक्षा मंत्रालय की ओर से मिल चुके हैं। पीयू ने भी छात्रों को प्रमोट करने का आधार तैयार कर लिया था। इस बात को एक माह बीत चुका, बावजूद इसके छात्रों को प्रमोट नहीं किया गया। छात्र भी इसको लेकर असमंजस में हैं।
दूसरी ओर शिक्षक भी तय नहीं कर पा रहे हैं कि विद्यार्थियों को किस हिसाब से अगली कक्षाओं का सिलेबस पढ़ाया जाए। यदि कोई छात्र फेल कर दिया गया तो उसके लिए आगे की कक्षाओं की पढ़ाई का महत्व नहीं रहेगा। शिक्षकों का कहना है कि पीयू को पहले इन छात्रों को प्रमोट करना चाहिए था और उसके बाद आगे की कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करवाई जानी चाहिए थी।
गेस्ट फैकल्टी जरूरत के हिसाब से रखी जाएगी। बाकी छात्रों के प्रमोट करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी।
- प्रो. आरके सिंगला, डीयूआई, पीयू
देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-