फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mphil और Phd में दाखिले के नियम बदलेगा पीयू, दिव्यांगों के लिए राहत

Thu, 29 Sep 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी एमफिल और पीएचडी में दाखिले के नियमों में बदलाव करने जा रही है। इससे दिव्यांगों को बड़ी राहत मिलेगी। यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों में अब एमफिल और पीएचडी कोर्स में दाखिले के नए नियमों के तहत होंगे।
विज्ञापन


8 अक्तूबर को होने वाली पीयू की सिंडीकेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। जानकारी अनुसार सिंडीकेट बैठक में यूजीसी द्वारा 2016 में  एमफिल-पीएचडी दाखिले के लिए जारी नए नोटिफिकेशन को मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

नए नियमों के तहत अब प्रोफेसर 3 एमफिल 8 पीएचडी, एसोसिएट प्रोफेसर 2 एमफिल 6 पीएचडी और असिस्टेंट प्रोफेसर 1 एमफिल और 4 पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के गाइड बन सकेंगे।
विज्ञापन


पुराने नियमों के तहत प्रोफेसर 12 रिसर्च स्कॉलर को गाइड कर सकते हैं। यूजीसी ने अब कॉलेज शिक्षकों को भी एमफिल और पीएचडी गाइड बनने की अनुमति दे दी है, लेकिन कॉलेज में शोध का इंफ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है। 

दिव्यांगों को दोनों कोर्स में एक साल अतिरिक्त समय मिलेगा

डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
पीएचडी-एमफिल के नए नियमों के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों को एमफिल में एक साल और पीएचडी में दो साल अतिरिक्त समय मिल सकेगा। उधर महिला रिसर्च स्कॉलर को 240 दिन की मैटरनिटी लीव और चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान रखा गया है।

सिंडीकेटमें पीयू कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। 1 जनवरी 2004 के बाद पीयू के विभिन्न विभाग या नॉन टीचिंग स्टॉफ में दूसरे संस्थानों से ज्वाइन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पिछले संस्थान में दी गई सेवाओं का पेंशन में लाभ देने का प्रस्ताव है।

पीयू कुलपति की ओर से 2015 सीनेेट में पीयू के विभागों में अनुभवी प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव रखा गया था, तब कई सीनेटर ने दूसरे संस्थानों से आने वाले प्रोफेसर को पेंशन लाभ देने की मांग की थी। अब इस प्रस्ताव को भी सिंडीकेट में मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

कई साल बाद चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की नियुक्ति

28 जुलाई को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट, शुरू होगी दाखिले की दौड़ - फोटो : amar ujala
पीयू कैंपस में लगातार हिंसक वारदातों के बाद चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पद पर स्थायी नियुक्ति की मांग उठती रही है। आगामी 8 अक्तूबर को मांग पर मुहर लग सकती है। इस पद के लिए इंटरव्यू हो चुका है।

लेकिन इस बार भी नियुक्ति में अनुभव की अनदेखी करने पर विवाद हो सकता है। गौरतलब है कि दो साल पहले इसी पद पर स्थायी भर्ती को लेकर विवाद कोर्ट तक पहुंच गया था। बाद में पीयू को भर्ती रद्द करनी पड़ी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें