फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार कपल बने वाइस चांसलर, दोनों पंजाब यूनिवर्सिटी से, जानिए इनके बारे में

Tue, 20 Nov 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वाइस चांसलर बने पति-पत्नी
विज्ञापन
देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पंजाब विश्वविद्यालय के एक कपल को दो विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। यह कपल प्रो. परमजीत एस जसवाल व प्रो. निष्ठा जसवाल शामिल हैं। उनका कहना है कि मेहनत का फल मिल गया है। विद्यार्थियों का भविष्य संवारेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट की प्रो. निष्ठा जसवाल को हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला का वाइस चांसलर बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रो. निष्ठा जसवाल को पांच साल के लिए यह कार्य सौंपा गया है। उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में 32 साल का अनुभव है। 34 साल से वह रिसर्च क्षेत्र से जुड़ी हैं। उनके 65 पेपर पब्लिश हो चुके हैं। कई किताबें भी छपी हैं। वे कई कमेटियों की सदस्य भी हैं। उनके वाइस चांसलर बनने पर लॉ डिपार्टमेंट के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

इससे पहले उनकी पति प्रो. परमजीत एस जसवाल को वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ के रायपुर विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बनाया गया था। उसके बाद वर्ष 2011 में वह पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने। पीयू के लिए तो यह उपलब्धि है ही। साथ ही देश में भी इस जोड़े ने नया इतिहास रच दिया। प्रो. निष्ठा जसवाल कहती हैं कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसका बखूबी पालन करूंगी। विद्यार्थियों के बीच रहकर सीखा और सिखाया भी। यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें