शहर के 11 कॉलेजों और पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित इवनिंग डिपार्टमेंट में बीकॉम प्रथम वर्ष दाखिले का काउंसिलिंग शेड्यूल मंगलवार को जारी होगा। बीकॉम की 2380 सीटों के लिए पीयू सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की जाएगी।
सोमवार को संभावित मेरिट लिस्ट पर ऑब्जेक्शन का अंतिम दिन था। लेकिन कुछ स्टूडेंट्स ने ऑब्जेक्शन भेजे, जिन्हें ठीक कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीकॉम की 2380 सीटों के लिए इस साल 7412 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। 28 जून को काउंसिलिंग का शेड्यूल और 29 जून शाम 6 बजे तक बीकॉम की फाइनल की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
बीकॉम एडमिशन के चीफ कोऑर्डिनेटर और यूबीएस के प्रोफेसर संजय कौशिक ने बताया कि एक से 4 जुलाई तक पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में काउंसिलिंग होगी।
मंगलवार को काउंसिलिंग शेड्यूल में किस स्टूडेंट को कितने बजे पहुंचना है, इस संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग में स्टूडेंट्स का खुद हाजिर होना जरूरी है। ऐसा न होने पर स्टूडेंट को दाखिला नहीं मिलेगा।
2015 में बीकॉम दाखिले में अंतिम कट ऑफ
शनिवार को पीयू द्वारा बीकॉम की पहली संभावित मेरिट लिस्ट जारी की गई है। 2015 में यूटी की जनरल कैटेगरी(85 फीसदी) सीटों पर अंतिम कट ऑफ 73.5 फीसदी रही थी। जबकि जनरल कोटा (15) फीसदी का कट ऑफ 103.4 रहा था। विभिन्न कॉलेजों का 2015 का कट ऑफ इस प्रकार रहा।
कॉलेज का नाम यूटी कट ऑफ(85) जनरल कट ऑफ(15)
एसडी कॉलेज-32 106.6 110.8
एमसीएम-36 90 108
जीसीजी-11 93.3 105
जीसीसीबीए-50 98 107.4
जीसीएम-11 86.4105
डीएवी-10 92.6 106.2
जीसीजी-42 87.8 106.6
जीसी-46 84.8 104.4
एसजीजीसी-26 79.4 103.4
जीजीएसडब्ल्यू-26 73.5 104.6
देव समाज-45 75.4 103.8
इस साल 412 आवेदन अधिक
बीकॉम में दाखिले को लेकर हर साल आवेदन बढ़ रहे हैं। 2015 में बीकॉम की 2380 सीटों के लिए 7400 आवेदन जमा हुए थे, जबकि इस बार संख्या 7412 पहुंच गई है। बीकॉम दाखिले के लिए 8912 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया और 8063 ने फीस जमा करने के लिए प्रिंट भी निकलवाए थे। लेकिन अंतिम दिन 7412 स्टूडेंट ने ही फीस भरी। जिसके बाद संभावित मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
प्रो. संजय कौशिक, चीफ कोआर्डिनेटर बीकॉम एडमिशन ने बताया कि सोमवार को ऑब्जेक्शन देने का अंतिम दिन था, लेकिन कोई गंभीर आपत्ति नहीं आई है। मंगलवार को काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।