फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में दाखिले के लिए 25 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 12 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शहर के एफिलिएटेड कॉलेजों में बीएड की सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20, देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन-36, सेक्टर-19 स्थित ब्रह्मर्षि योग कॉलेज, सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट योग कॉलेज में दाखिले के लिए 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


पीयू प्रवक्ता के अनुसार 25 जुलाई तक वेबसाइट http://bedadmissions.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एसबीआई बैंक में 26 जुलाई तक फीस जमा होगी। स्टूडेंट को फोटोग्राफ, सिग्नेचर और अन्य जानकारी वेबसाइट पर 28 जुलाई तक अपलोड करनी होगी। संभावित मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट 1 अगस्त को जारी होगी।

बीएड में दाखिले के लिए पीयू स्थित लॉ ऑडिटोरियम में 3 और 4 अगस्त को काउंसिलिंग होगी। बीएड में आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी में 1500 और एससी-एसटी कैटेगरी में 750 रुपये फीस तय की गई है। स्टूडेंट के बैचलर या मास्टर डिग्री में 50 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए। रिजर्व कैटेगरी में 45 फीसदी से कम अंक वाले आवेदन नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


बीएससी होम साइंस का रिजल्ट घोषित 
पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बीएससी होम साइंस तीसरे वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार इस साल पास प्रतिशत 94.5 रहा। परीक्षा में अपीयर होने वाली 92 में से 87 छात्राएं पास हुई हैं। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज की छात्रा नवरीत ने 2600 में से 2316 अंक लेकर पीयू में पहला स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट्स पीयू वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें