फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अब ऑनलाइन सिखिए पंजाबी, वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में

Mon, 26 Dec 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
अब PSEB ऑनलाइन सिखाएगा पंजाबी
विज्ञापन
पंजाबी सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर। अब मोबाइल पर भी पंजाबी सीख सकेंगे, वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में। इसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड व पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सहयोग से एक वेबसाइट तैयार की है। सोमवार को शिक्षामंत्री ने इस वेबसाइट को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट अब पंजाब ही नहीं बल्कि विदेश में बैठे लोगों को भी पंजाबी सिखाने में अहम रोल निभाएगी।
विज्ञापन


सूबे की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर समागम के दौरान शिक्षा विभाग ने वेबसाइट बनाने का वायदा किया था। जो कि बोर्ड व यूनिवर्सिटी ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों व माता गुजरी कौर के शहीदी दिवस मौके इसे जनता को समर्पित किया है। उन्होंने अधिकारियों को उक्त वेबसाइट को समय-समय पर अपडेट करने की हिदायत दी।

साथ ही कहा कि ऑनलाइन परीक्षा की भी व्यवस्था की जाए। ताकि ऑनलाइन कोर्स करने वालों को खुद का मूल्यांकन करने का मौका मिल पाए। इस दौरान उन्होंने ‘धरत पंजाब’ पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि एजुकेशन मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर व पंजाबी भाषा टेक्नोलॉजी खोज केंद्र का विशेष योगदान रहा। यह काम डॉ. गुरप्रीत लहल की अगुवाई में हुआ। शिक्षामंत्री ने निर्देश दिए हैं कि वेबसाइट के प्रयोग संबंधी वर्कशॉप लगाई जाए।
विज्ञापन


साथ ही एजुसेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। इस पर मौके पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के उप कुलपति डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी पंजाबी भाषा व सभ्याचार को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस दिशा में 10 विभाग काम कर रहा है। पीएसईबी के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने कहा कि बोर्ड जल्द ही ऑनलाइन परीक्षा करवाने के सुझाव का पालन करेगा।

वेबसाइट में सिलेबस को चैप्टर में बांटा
बोर्ड द्वारा तैयार की गई वेबसाइट में सिलेबस को विभिन्न चैप्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही उक्त वेबसाइट में बड़े ही आकर्षक तरीके से पंजाबी सिखाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा पंजाब के इतिहास को भी इसमें विस्तृत तरीके से बताया गया है। वेबसाइट से पंजाबी सीखने के लिए www.elearnpunjabi.com अथवा www.elearnpunjabi.in पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें