फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर, देखिए

Mon, 19 Jun 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
10वीं में दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। वहीं बोर्ड के लिए असमंजस की स्थिति हो गई है। शिक्षा बोर्ड कोर्ट के फैसले पर गौर करता है तो फेल हुए 45 हजार परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट फार्म भरने का मौका मिल सकता है। इन्हें 17 जुलाई से शुरू होने वाली पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता है। फतेहाबाद जिले के याचियों की रिट पर हाईकोर्ट ने दो विषयों में फेल बच्चों को कंपार्टमेंट फार्म भरने की इजाजत देते हुए शिक्षा बोर्ड से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


दसवीं में फेल हुए 1,39,672 बच्चों में से 45 हजार ऐसे हैं, जो दो विषय में फेल हैं। गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड ने पहली बार दो विषय में फेल हुए बच्चों को ओवर आल रिजल्ट में फेल किया है। इससे पहले दो विषय में फेल रि-अपीयर हो सकता था। ऐसे में फतेहाबाद जिले के याचियों ने रिट दायर कर उन्हें रि-अपीयर का मौका देने की अपील की थी। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन कोर्ट के फैसले से 45 हजार परीक्षार्थियों को आस बंधी है।

यदि कोर्ट के फैसले के अनुसार दो विषयों में फेल होने वाले परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट के फार्म स्वीकार करने पड़े तो शिक्षा बोर्ड को नए सिरे से मशक्कत करनी पड़ेगी। बोर्ड पूरक परीक्षाओं की तारीख 17 जुलाई घोषित कर चुका है। बोर्ड को सारी तैयारी नए सिरे से करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी अभी नहीं मिली है। आरंभिक जानकारी से ऐसा लगता है कि कोर्ट ने केवल याचिका दायर करने वाले बच्चों को ही कंपार्टमेंट फार्म भरने की इजाजत दी है। मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी, उस दिन बोर्ड कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा और कोर्ट की हिदायत अनुसार शिक्षा बोर्ड फैसला लेगा। फिलहाल 17 जुलाई की पूरक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

- डा. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें