फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड ने बदली 5वीं-8वीं की डेटशीट, अब मार्च में होंगी परीक्षाएं, तैयारी में जुट जाएं छात्र

Mon, 06 Jan 2020 09:26 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट बदल दी है। पहले परीक्षाएं फरवरी में करवाई जानी थीं लेकिन अब यह परीक्षाएं मार्च में संपन्न होगी। बोर्ड ने इसके पीछे की वजह प्रबंधकीय कारणों को बताया है। जानकारी बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने दी।

विज्ञापन


बता दें कि पांचवीं की परीक्षाएं जो 18 से 26 फरवरी तक होनी थी, अब 14 से 23 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय दस से सवा एक बजे तक रहेगा। पांचवीं के प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा अब 24 और 25 मार्च 2020 में होगी। परीक्षा सुविधा अनुसार स्कूल स्तर पर होगी। वहीं आठवीं की परीक्षा जो तीन से 14 मार्च तक होनी थी, अब तीन से 16 मार्च को संपन्न होगी। 

परीक्षा सुबह नौ से सवा बारह बजे तक होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 से 25 मार्च 2020 तक होगी। यह परीक्षाएं स्कूल स्तर पर होगी। परीक्षा संबंधी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा जबकि विद्यार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। परीक्षा के लिए बाकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोई भी जानकारी बोर्ड की हेल्पलाइन से हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें