फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट में गलत ऑप्शन वाले प्रश्न का मिलेगा अंक, बोर्ड ने जारी की उत्तर कुंजी

Mon, 06 Jan 2020 09:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के छह विषयों की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अभ्यर्थी जेबीटी, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक और शास्त्री टेट की उत्तर कुंजी जारी की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रश्न की चारों ऑप्शन गलत पाई गई हैं, उसका अभ्यर्थियों को नंबर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा उर्दू और पंजाबी विषय की उत्तर कुंजी भी शीघ्र जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर टेट की फाइनल उत्तर कुंजी देख सकते हैं। नवंबर माह में लगभग 57 हजार अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) दी थी। जिसमें टीजीटी आर्ट्स के 22828, जेबीटी के 11192, भाषा अध्यापक के 5876, पंजाबी के 235, शास्त्री के 2465, टीजीटी मेडिकल के 6058, टीजीटी नॉन मेडिकल के 8519, उर्दू के 73 अभ्यर्थी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें