पंजाब यूनिवर्सिटी ने 2017-18 सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए एंट्रेंस टेस्ट के तहत दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार बीएबीकॉमएलएलबी (आनर्स) पांच वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए 7 मई 2017 को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
पीयू की ओर से जारी शेड्यूल के तहत मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (एमईटी) 11 मार्च, पीयूटीएचएटी 30 अप्रैल, पीयू सीईटी (यूजी) 4 जून, पीयू सीईटी (पीजी) 10 जून, एलएलबी तीन वर्षीय 25 जून, पीयूएलईईईटी 2 जुलाई, एमफिल और पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट 9 जुलाई और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) के एमबीए (एग्जीक्यूटिव) कोर्स में दाखिले के लिए 16 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
एंट्रेंस टेस्ट संबंधी जानकारी पीयू वेबसाइट www.puchd.ac से ली जा सकती है।