पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बीएससी (आनर्स) बायो इंफोरमेटिक्स तीसरे वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया। कोर्स में 36 स्टूडेंट अपीयर हुए थे। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार एसडी कॉलेज-32 से रिदम गांधी ने 3000 में से 2474 अंक हासिल कर पीयू में टॉप किया है।
डीएवी कॉलेेज-10 से दीक्षा शर्मा ने 2436 अंकों के साथ दूसरा और लुधियाना स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की जसप्रीत कौर ने 2433 अंक के साथ पीयू में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://results.puchd.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।