फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू भी रंगा योग के रंग में, 2 हजार से अधिक लोगों ने किया योग

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पीयू में योगाभ्यास करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग करवा रहे थे। वहीं उसी समय शहर के विभिन्न जगहों पर योग की कक्षाएं लगाई जा रहीं थीं। पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड में भी योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे से ही यहां पर हर वर्ग के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। सात बजे तक यहां पर दो से ढाई हजार तक लोग पहुंच चुके थे। जिनमें पीयू के स्टूडेंट्स, खिलाड़ी, शिक्षक, कोच भी थे। इनकेअलावा शहर के कई स्कूलों के छात्र और छात्राएं भी मौजूद रहे। इसमें बड़ी दिलचस्प बात यह भी देखने को मिली कि अपनी उम्र के 70  साल से अधिक पार चुके बुजुर्ग भी वहां पर मौजूद रहे।

पीूय के इस ग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। पीयू के ग्राउंड में स्टेज पर कई योगा ट्रेनर मौजूद रहे, जिन्होंने वहां उपस्थित लोगों को योग के आसन करवाए।
विज्ञापन


सुबह से ही पहुंचने लगे लोग
लोगों में योग के प्रति इस तरह का उत्साह दिखा कि पीयू के ग्राउंड में योग के लिए सुबह से पहुंचने शुरू हो गए थे। इन लोगों को वहां पर मैट और टी-शर्ट दी गई। यहां पर योग सात बजे के बाद शुरू हुआ और लगभग एक घंटे तक यहां पर योग का कार्यक्रम चला।

योग से मिलता है लाभ
पीयू में योगा करने आए अमित ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों से ही योग करना शुरू किया है। इसका फायदा मिल रहा है। सेहत तो ठीक रहती है साथ ही सारा दिन फ्रेश रहता हूं। वहीं स्टूडेंट दीपिका ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह प्रयास बेहतर है। लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल क रना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें