पंजाब यूनिवर्सिटी ने विभिन्न बैचलर कोर्स के लिए सीईटी (यूजी) 2016 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीईटी क्लीयर करने वाले विद्यार्थियों को अब ऑनलाइन फार्म भरना होगा। 30 जून तक स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://cetug.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार बी फार्मेसी, सभी बीएससी (आनर्स) जैसे कोर्स के लिए 14 जून से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रो. परविंदर के अनुसार आवेदन के बाद संभावित मेरिट लिस्ट 13 जुलाई को जारी होगी।
15 जुलाई दोपहर एक बजे तक आब्जेक्शन दिए जा सकेंगे। बीफार्मा और बीएससी आनर्स कोर्स की फाइनल मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। 19 और 20 जुलाई को पहली काउंसिलिंग तय की गई है।
दूसरी काउंसिलिंग 27 और 28 जुलाई को होगी। काउंसिलिंग के समय स्टूडेंट को 10वीं 12वीं और सीईटी मार्क्स का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्ट कॉपी जमा करनी होगी।