दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए बीते 13 दिनों से जारी आवेदन की रेस डेढ़ लाख से अधिक आवेदक लगभग 60 हजार सीटों केलिए दावेदारी कर रहे हैं। अभी आवेदन प्रक्रिया के छह दिन बाकी हैं ऐसे में एक-एक सीट पर आवेदकों की कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का आंकड़ा छ दिनों में अभी और बढ़ जाएगा। डीयू में सोमवार शाम छह बजे तक कुल 2, 65, 431 ऑनलाइन पंजीकरण हो गए। वहीं ऑनलाइन फॉर्म जमा कराने का आंकड़ा 1, 55, 896 पहुंच गया है। इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग केअब तक 1, 05, 284 आवेदन आ चुके हैं।
वहीं डीयू प्रशासन ने ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों को सलाह दी है कि ओबीसी सर्टिफिकेट आवेदक केस्वयं केनाम पर होना चाहिए। प्रशासन ने साफ किया ओबीसी की सेंट्रल लिस्ट में आवेदक की जाति होनी चाहिए।
यदि नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी आवेदक का प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2015 के बाद का हो तो आवेदक को उस प्रमापणत्र स्वयं सत्यापित करके फॉर्म में ओबीसी सर्टिफिकेट व आय प्रमाणपत्र के कॉलम में अपलोड करना होगा। यदि आवेदक का प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2015 से पहले का है तो उसे ओबीसी सर्टिफिकेट कॉलम में ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र स्वयं सत्यापित करके लगाना होगा।