फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU ने स्टूडेंट्स को दिया डिग्री पूरी करने का स्पेशल चांस

Wed, 19 Oct 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
दाखिला
विज्ञापन
लगातार की जा रही मांग को देखते हुए एमडीयू के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने डिग्री पूरी करने के लिए छात्रों को स्पेशल चांस दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि कुलपति ने विद्यार्थियों के हित में स्पेशल चांस देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


स्पेशल चांस केवल वर्ष 2005 और उसके बाद के बीई, बीटेक में उन इनरोल्ड विद्यार्थियों के लिए है, जिनके डिग्री पूरी करने के चांस खत्म हो चुके हैं। जिन विद्यार्थियों के पास डिग्री पाने के चांस हैं, वे यह स्पेशल चांस नहीं ले पाएंगे।

स्पेशल चांस के लिए अप्लाई करने वाले विद्यार्थियों को 15000 रुपये प्रति सेमेस्टर का शुल्क देना होगा। स्पेशल चांस की परीक्षा के लिए 18 नवंबर 2016 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फीस भी ऑनलाइन जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें