चंडीगढ़ के नौ कॉलेजों और पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से ही वोट डलने शुरू हो गए और दोपहर को गिनती शुरू होगी। चुनाव कमेटी के मुताबिक शाम तक सभी नतीजे आ जाएंगे। शहर के कॉलेजों में जहां 31 हजार से ज्यादा वोटर हैं, वहीं पीयू में 15 हजार से ज्यादा वोट हैं। हालांकि मतदान 60 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।
पीयू और शहर का माहौल शांत रहे, इसकेलिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी की निगरानी में डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक केअधिकारी अलग-अलग प्वाइंटस पर तैनात रहेंगे। वहीं पीयू और कॉलेजों का अपना सिक्योरिटी स्टाफ भी है, जो सुरक्षा में लगा है।
पिछले चुनावों केमुकाबले इस बार माहौल भी थोड़ा अलग है और पुलिस, पुलिस पीयू प्रबंधन ने भी सख्ती अपनाई है। माहौल गाड़ियों और बाइक की रैली से खराब होता था, उसे पीयू कैंपस में बैन कर दिया गया। हालांकि कॉलेजों केआसपास सड़कों पर गाड़ियां घूमती रहीं। वहीं सख्ती दिखाते हुए निजी कॉलेजों ने इस बार परिसर में चुनावी रैलियां नहीं करने दीं। अभी तक माहौल शांत रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों असली परीक्षा वीरवार को है, जब वोटिंग और जीत केबाद हुजूम जुटेगा।