पीयू कैंपस में NSUI ने निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में वीरवार शाम को एनएसयूआई ने वन रैंक वन पेंशन को लेकर आत्महत्या करने वाले एक्स आर्मी मैन राम किशन ग्रेवाल की याद में कैंडल मार्च निकाला। एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाणा ने कहा कि केंद्र सरकार की वजह से देश की रक्षा करने वाले सिपाही आत्महत्या कर रहे हैं। लुबाना ने कहा कि मामले को लेकर युवाओं में काफी रोष है।