पंजाब यूनिवर्सिटी की एसी जोशी लाइब्रेरी बुधवार से 20 नवंबर तक बुक फेयर का आयोजन करने जा रही है।
लाइब्रेरी के सामने ग्राउंड में यह बुक फेयर लगेगा। यह दूसरा बुक फेयर सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक सभी स्टूडेंट्स और बुक लवर्स के लिए खुला रहेगा।
30 से अधिक प्रतिष्ठित नेशनल और इंटरनेशनल पब्लिशर्स व डिस्ट्रिब्यूटर्स फेयर में अपने बुक स्टॉल लगाएंगे। फेयर के दौरान ऑथर इंटरेक्टिव सेशन और हेल्थ टॉक्स भी होंगी। ब्लड डोनेशन कैंप भी बुक फेयर का पार्ट होगा।