फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज पहुंचीं राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी तो ऐसे हुआ भव्य स्वागत

Fri, 11 Nov 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
कॉलेज पहुंचीं राष्ट्रपति की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के माननीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी बुधवार को एपीजे कालेज में पहुंची। प्रिंसिपल डा. सुचारिता शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया। मुखर्जी ने कालेज के विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि वह अपने सपने पूरे करने के कड़ी मेहनत करें। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में एपीजे कालेज के छात्रों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत  युवाओं का देश है। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि हम युवाओं की इस असीम ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करें। 

उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की भी बात की, जिसमें शिक्षा व रोजगार प्रमुख हैं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के बारे में भी अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने उनसे देश के हालात के बारे में अनेक प्रश्न किए। इनमें ब्लैक मनी, दिल्ली की प्रदूषण समस्या व  500 व 1000 के नोट बंद किए जाने पर भी सवाल थे, जिनका उन्होंने बखूबी उत्तर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें