पंजाब यूनिवर्सिटी में आज सीनेट चुनाव में 31 सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 और आर्ट्स कॉलेजों के हेड और प्रोफेसर की 16 सीटों के लिए मतदान होगा। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के लिए देश भर के 270 मतदान केंद्रों पर 3.22 लाख मतदाता 48 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
जानकारी अनुसार चंडीगढ़ में बने 33 मतदान केंद्र पर करीब 40 हजार मतदाता वोट डालेंगे। सीनेट वोटर लिस्ट में करीब 50 हजार नए वोटर बनने से इस बार मतदान का प्रतिशत 2012 के मुकाबले बढ़ने की उम्मीद है। रविवार को होने वाले मतदान के बाद गिनती 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से पीयू एग्जामिनेशन हॉल में शुरू होगी।
पीयू में बनाया हेल्प सेंटर, फोन पर करें शिकायत
VC Arun Grover On PU
- फोटो : फाइल फोटो
पीयू प्रशासन ने चुनाव में पूरी पारदर्शिता के लिए पहली बारी वीडियग्राफी होगी। पीयू सीनेट हाल में संवेदनशील मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट होगा। चुनाव संबंधी किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। मतदाता टेलीफोन नंबर 0172-2541314,2534587 पर संपर्क कर सकते हैं।
पीयू नॉन टीचिंग स्टॉफ भी मैदान में
सीनेट में पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान के लिए एक सीट रिजर्व होती है। लेकिन इस बार पीयू के कई नॉन टीचिंग स्टॉफ सीनेट में ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से जीत हासिल कर एंट्री की तैयारी में है। इसी साल असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद से रिटायर हुए धर्मपाल शर्मा और देवेंद्र कुमार मरवाह चुनावी मैदान में है।
चंडीगढ़ में 33 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
- फोटो : डेमो फोटो
रविवार सुबह 8 से 5 बजे तक चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में 33 मतदान केंद्रों पर ट्राइसिटी के लोग मतदान कर सकेंगे। पंचकूला में 7 और मोहाली जिले में भी 3 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
डीएवी ग्रुप के तीन उम्मीदवार मैदान में
सीनेट चुनाव में डीएवी ग्रुप से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन, डीएवी डायरेक्टर कॉलेजेज सतीश कुमार शर्मा और डीएवी कॉलेज गिद्दड़बाहा (पंजाब) राज कुमार महाजन चुनावी मैदान में है। डीएवी ग्रुप की जीत के लिए ट्राइसिटी स्थित शहर के डीएवी स्कूल, कॉलेजों में भी वोट के महीने भर से कैंपेनिंग चल रही है। स्टूडेंट्स के माध्यम से अभिभावकों को डीएवी कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रचार किया जा रहा है।
ड्यूटी में अव्यवस्था सामने आई
सीनेट चुनाव में काफी संख्या में पीयू कर्मचारियों की काफी दिन पहले ही ड्यूटी तय कर दी गई थी। शनिवार को सभी सेंटर पर रिहर्सल होनी थी। लेकिन पीयू प्रशासन की अव्यवस्था सामने आई। शनिवार शाम को पीयू प्रशासन ने अचानक 15-20 कर्मचारियों को पठानकोट सहित दूर दराज के इलाकों में पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए। जानकारी अनुसार कर्मचारियों को खर्च का पैसा भी बाद में देने की बात कही गई।