फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसारः जीजेयू में एक जून से होंगे पीजी में एडमिशन, 7 सेमेस्टर के अंकों के आधार पर दाखिला

Sat, 30 May 2020 02:56 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्ववविद्यालय हिसार में एक जून से पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें भी परिस्थितियों के अनुसार दाखिले तीन में से किसी एक विकल्प के माध्यम से होंगे। दाखिले के लिए लिखित परीक्षा के अलावा ग्रेजुएशन की एकेडमिक मेरिट या सात/पांच सेमेस्टर के अंकों की मेरिट में से किसी एक को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थी ने अगर तीन वर्षीय कोर्स किया हे तो उसके पांच सेमेस्टर कोर्सों को मेरिट का आधार बनाया जाएगा, जबकि बीटेक सहित आठ सेमेस्टर वाले कोर्सों में सात सेमेस्टर को दाखिले का आधार बनाया जाएगा। हालांकि यह कोविड 19 के चलते बनने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। विवि में पोस्ट ग्रेजुएशन के एमएससी, एमए, मास्टर फिजियोथैरेपी और एमटेक कोर्स हैं, जिनमें लगभग 1300 से अधिक सीटें हैं।

विवि कैंपस में हैं ये पीजी कोर्स
एमएससी इकोनोमिक्स, मैथ, केमिस्ट्री, फिजिक्स, मॉस कम्यूनिकेशन, योगा साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी शामिल हैं। एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमकॉम, मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी, एमए हिंदी, एमए इंग्लिश कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। विवि में एमफार्मा और एमटेक के विभिन्न कोर्सों में भी विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन


कॉलेज में यूजी में दाखिले की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। हम सोमवार को प्रोस्पेक्टस वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे।
विज्ञापन

- प्रो. ऊषा अरोड़ा, डीन एकेडमिक अफेयर, गुजवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें