फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में सेमिनार-वर्कशाप के लिए अब मंजूरी जरूरी, एग्जाम देने को मिलेगा स्पेशल चांस

Mon, 15 Oct 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेमिनार व कांफ्रेंस
विज्ञापन
बैठक में सिंडिकेट ने सेमिनार व कांफ्रेंस करवाने के लिए तैयार गाइड लाइंस को मंजूरी दे दी। वहीं स्टूडेंट्स को अब एग्जाम देने के लिए वन टाइम स्पेशल चांस मिलेगा। अब विभाग को सेमिनार या वर्कशाप के आयोजन के लिए पीयू प्रबंधन से संपर्क करना होगा, क्योंकि अब पीयू प्रशासन से मंजूरी आवश्यक होगी। साथ ही वित्तीय मदद चेक या ऑनलाइन ट्राजेंक्शन के जरिए ही ली जा सकेगी। एनजीओ हो या कोई ओर विभाग उसे केवल प्रचार के लिए जगह नहीं दी जाएगी। इसके अलावा गोविंद नेशनल कॉलेज नारंगवाल लुधियाना के प्रिंसिपल डॉ. हरदिलजीत सिंह गोसल के निधन से खाली हुई सीनेट सदस्य की सीट पर चुनाव कराने को भी सिंडिकेट ने हरी झंडी दे दी। हेल्थ सेंटर के मेडिकल अफसर डॉ. राकेश खुल्लर को भी रेगुलर भर्ती होने तक पद पर बने रहने को मंजूरी मिली है। यूआईआईटी के बीई के फाइनल ईयर के सातवें व आठवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा देने को वन टाइम स्पेशल चांस दिए जाने को भी सिंडिकेट ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन


पीयू को तैराकी के लिए एक साल की मान्यता
कुलपति प्रो. राज कुमार ने सदस्यों को बताया कि खेलो इंडिया टेलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पीयू को केंद्रीय युवा मामले मंत्रालय द्वारा तैराकी में एक साल के लिए मान्यता दी गई है। इसी कार्यक्रम के तहत गर्ल्स कॉलेज कैंपस, बादल (मुक्तसर) की दशमेश शूटिंग अकादमी को भी एक साल के लिए मान्यता मिली है। इसी कॉलेज से अर्जुन अवार्ड प्राप्त अवनीत कौर सिद्धू हैं, जो देश की पहली महिला ओलंपियन हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है। साथ ही असम सरकार ने पीयू में वन टाइम प्रोविजन के तहत 5 करोड़ की मदद से श्रीमंत शंकरदेव चेयर स्थापित करने की पेशकश की है।

मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच होगी
इसके अलावा पीयू में लॉ कोर्सेज में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की ओर से रिजनल सेंटर पर क्लासेज की अनुमति प्रबंधन की ओर से मांगी गई थी, जिससे पढ़ाई में किसी तरह की समस्या न हो। हालांकि सिंडिकेट में इस मामले पर सिर्फ मेडिकल आधार वाले छात्रों को ही स्वीकृति प्रदान की है, लेकिन मेडिकल के आधार पर आवेदन करने वाले छात्रों के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। वहीं, दूसरे सामान्य छात्रों की इस तरह की मांग को नामंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बी वोकेशन कोर्सेज की शुरुआत को मंजूरी
पीयू में बी वोकेशन कोर्सेज की शुरूआत को मंजूरी दी गई है। इसमें नामांकन करने के लिए  25 अक्तूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में बीई-सातवें और आठवें सेमेस्टर (2017-18) के छात्रों को एक बार स्पेशल चांस दिया जाएगा, ताकि वे अपने सेमेस्टर रिजल्ट को क्लीयर कर सकें। पीयू के कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह को रजिस्ट्रार के पद पर प्रबंधन ने नियुक्ति को स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि प्रबंधन की ओर से बिना सिंडिकेट के मंजूरी के ही रजिस्ट्रार के पद पर पहले प्रोफेसर को नियुक्त कर दिया था, जबकि पीयू में किसी भी पद पर नियुक्ति को लेकर उसे सिंडिकेट में पहले लाया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें