फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी की राह पर बढ़ी PEC चंडीगढ़, इस बार ऐसे होंगे दाखिले

Wed, 16 May 2018 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
admission
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डिम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की राहें अब आईआईटी बनने की ओर बढ़ने लगी हैं। क्योंकि इस बार पेक में दाखिला देश की आईआईटी और एनआईटी के साथ संयुक्त तौर पर होगा। अभी तक पेक में दाखिला पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ होता आया है।
विज्ञापन


पीयू और पेक की मिलकर एक ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जेक) बनती थी। इसके तहत पेक की विभिन्न अंडर ग्रेजुएट स्ट्रीम और पीयू के यूआईईटी, यूआईसीईटी और सेक्टर-26 स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए संयुक्त दाखिले होते थे और मेरिट पर कॉलेज और स्ट्रीम अलॉटमेंट होती थी। जबकि नए सेशन से ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जाओसा) और सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) बनेगा।

जाओसा और सीएसएबी में देश की सभी आईआईटी, एनआईटी और सेंट्रल फंडिड यूनिवर्सिटी सहित करीब 100 संस्थान हैं। ऐसे में पेक को भी इसमें जगह दी गई है। क्योंकि पेक को आईआईटी बनाने का प्रस्ताव काफी समय से चल रहा है। चूंकि अब पेक जाओसा और सीएसएबी की श्रेणी में आ गई है तो यहां पर मेरिट भी बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें