फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक करने पीयू पहुंचे सिंडिकेट सदस्य, हॉल पर ताला देख भड़के, वीसी से नोकझोंक, नारेबाजी

Mon, 23 Nov 2020 01:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिंडिकेट और सीनेट सदस्य पहुंचे वीसी ऑफिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीयू सिंडिकेट की बैठक व सीनेट चुनाव न कराने के मुद्दे पर सोमवार को सिंडिकेट सदस्यों की वीसी से तीखी बहस हुई। सदस्यों ने वीसी को चेतावनी देते हुए कहा कि आप इस मुद्दे को व्यक्तिगत बना रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो प्रेसवार्ता में कई परतें साक्ष्यों के साथ खोली जाएंगी। मांग रखी कि इसी सप्ताह सिंडिकेट की बैठक की जाए और सीनेट चुनाव की तारीख तय हों।

विज्ञापन


सिंडिकेट के सदस्य सोमवार को सीनेट हॉल में बैठक करने गए थे। वहां हॉल का ताला बंद मिला। इसके बाद उन्होंने वीसी कार्यालय की ओर कूच किया, वहां भी गेट बंद मिले। उनका गुस्सा बढ़ गया। घंटों नारेबाजी की। उसके बाद वीसी कार्यालय का गेट खुला और सदस्यों ने वीसी से मुलाकात की। 

ऐसे चढ़ा सिंडिकेट सदस्यों का पारा 
सीनेट चुनाव करवाने के लिए पीयू की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया तो सिंडिकेट के सदस्यों ने सोमवार को तय किया कि वह खुद ही बैठक करेंगे। पीयू ने इसके लिए न तो एजेंडा जारी किया था और न सिंडिकेट की बैठक के लिए दिन तय किया था। सिंडिकेट के 11 सदस्य तय समय के अनुसार पीयू के सीनेट हॉल में 11 बजे पहुंचे। वहां ताला बंद मिला। उसके बाद वह रजिस्ट्रार कार्यालय गए। वहां भी सफलता नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में सदस्यों ने वीसी से मिलने का मन बनाया और वीसी कार्यालय आ गए। वहां बैरिकेड लगे थे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका लेकिन नारेबाजी हुई तो वह आगे पहुंचे। वहां वीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर भी जंजीर लगा दी गई ताकि कोई प्रवेश न कर पाए। यह देख सिंडिकेट सदस्यों का पारा और चढ़ गया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। वीसी के खिलाफ नारे लगाए। पहुंचे अधिकारियों से कहा कि वह वीसी से मुलाकात करेंगे। इस मांग पर अड़े रहे और आखिर में ताला खोला गया।

वीसी और सिंडिकेट सदस्य आमने-सामने

आप जैसा चाहते हैं वैसा नहीं हो सकता। कोरोना से हालात ठीक होंगे तो कुछ काम होगा। वीसी प्रो. राजकुमार।
 
जिस तरह से आपने व्यवहार किया है वह व्यक्तिगत है और हम केवल इसे ऑफिशियल रखना चाहते हैं। यदि यह प्रकरण व्यक्तिगत पहुंचा तो फिर प्रेसवार्ता के जरिए हम तमाम परतें खोलेंगे। इसलिए सिंडिकेट की बैठक बुलाएं।  - अशोक गोयल, सिंडिकेट सदस्य ।

नहीं निकला नतीजा... सदस्यों ने दी चेतावनी
वीसी व सदस्यों की बातचीत में कुछ निर्णय नहीं हो पाया है। पीयू प्रशासन न तो सिंडिकेट की बैठक बुलाने के पक्ष में है और न सीनेट चुनाव करवाने के लिए। आखिर में सदस्यों ने चेतावनी दी है कि इसी सप्ताह सिंडिकेट की बैठक बुलाएं अन्यथा वह अगला कदम उठाएंगे।

भाजपाई सदस्य नहीं पहुंचे थे बैठक में
सिंडिकेट के सदस्यों की ओर से बुलाई गई बैठक में भाजपा के सदस्य नहीं पहुंचे थे। गोयल ग्रुप के ही सदस्य शामिल रहे। बैठक के लिए अशोक गोयल, डॉ. नवदीप गोयल, डीपीएस रंधावा, अनु चतरथ आदि सदस्य शामिल रहे। जानकारों का कहना है कि यह मुद्दा भाजपा बनाम कांग्रेस हो गया है। दोनों की प्रतिष्ठा इस प्रकरण से दांव पर लगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें