फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: वोटिंग कम, रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों की सांसें अटकींं

Tue, 27 Sep 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू सीनेट चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू की नई सीनेट(2016-20) की 31 सीटों के लिए रविवार को हुए मतदान के रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों की सांसें अटकी हुई हैं। रविवार को ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 और पीयू एफिलिएटेड आर्ट्स कॉलेज हेड और प्रोफेसर चुनाव क्षेत्र की 16 सीटों के लिए मतदान हुआ था। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे से मतगणना का काम पीयू कैंपस में शुरू होगा।
विज्ञापन


सुबह 9 बजे सबसे पहले आर्ट्स कॉलेजों के प्रिंसिपल(हेड)  और 11 बजे असिस्टेंट, एसोसिएट और प्रोफेसर की 16 सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी। प्रिंसिपल कैटेगरी में चंडीगढ़ कोटे की एक सीट पर एमसीएम कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निर्शा भार्गव निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।

दोपहर 1 बजे तक कॉलेज प्रिंसिपल और प्रोफेसर की 16 सीटों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे से ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए मतगणना शुरू होगी और मंगलवार देर रात तक चुनाव के प्रारंभिक रुझान आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीयू सीनेट की 90 सीटों में से ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की सीटों का चुनाव सबसे मुश्किल और रोमांचक माना जाता है। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से इस साल 48 उम्मीदवार मैदान में है। रविवार को 19.47 फीसदी वोटर ने मतदान में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा रिजल्ट

पीयू सीनेट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी अनुसार मंगलवार को मतगणना का 9 बजे से  पीयू एसी जोशी लाइब्रेरी के साथ बने एग्जामिनशन हाल में शुरू होगा। सोमवार दिन भर सीनेट चुनाव के अधिकारी मतगणना की तैयारी को लेकर भागदौड़ करते रहे। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र के लिए ट्राइसिटी के अलावा पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,जम्मू,हिमाचल सहित कई राज्यों में मतदान हुआ था।

सोमवार देर शाम तक मतपेटियां पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचती रही। पीयू में सीनेट चुनाव की मतगणना की पूरी जानकारी अपडेट करने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। एग्जामिनेशन हाल के बाहर भी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। उम्मीदवार और एजेंट को ही हाल में जाने की अनुमति दी जाएगी। 

मंगलवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरु होगी। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में इस बार 19.47 फीसदी मतदान हुआ है। वोटों की गिनती की अपडेट लगातार एलईडी पर दी जाएगी। वोटो की गिनती की पूरी तैयारी कर ली गई है। - कर्नल(रिटायर्ड) जीएस चड्डा, रजिस्ट्रार पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें