फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक सहित पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 09 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए पेक यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग सहित शहर के चार कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के कॉलेजों के अलावा होशियारपुर स्थित रीजनल सेंटर को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ज्वाइंट एडमिशन कमेटी के तहत इन कॉलेजों में दाखिला होगा। फिलहाल रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 25 जून तय की गई है। हालांकि अभी जेईई मेन्स का रिजल्ट नहीं आया है। उसके बाद ही कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। 

पिछले साल पेक में कट ऑफ लिस्ट 1301 रैंक से शुरू होकर करीब साढ़े आठ हजार तक गई थी यानी ऑल इंडिया लेवल पर 1300 रैंक के बाद पेक में दाखिला हुआ था। आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन हैं। छात्रों को एक कॉलेज से दूसरे में भटकने की जरूरत नहीं है। जो छात्र फाइनल होगा, उसे 1 अगस्त को तय किए गए कॉलेज में खुद पहुंचना होगा। उससे पहले कहीं जाने की जरूरत नहीं। फीस जमा होने व दस्तावेज अपलोड होने सहित सब कुछ ऑनलाइन होगा। chdenggadmission.nic.in पर सभी संस्थानों को ब्यौरा है। इसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन होगा। साथ ही अपनी पसंद का कोर्स और संस्थान भी चुनना होगा। हो सकता है कि  रैंकिंग के हिसाब से संस्थान और कोर्स बदल जाए। छात्र चाहे तो सभी कोर्स को च्वाइस  बनाकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से कॉलेज ज्वाइंट एडमिशन प्रक्रिया में

एडम‌िशन - फोटो : File Photo
कौन-कौन से कॉलेज ज्वाइंट एडमिशन प्रक्रिया में
- पेक यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- भटनागर केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज, पीयू
- यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, होशियारपुर

आर्किटेक्ट कॉलेज का रजिस्ट्रेशन भी शुरू
ज्वाइंट एडमिशन कमेटी के तहत पेक कैंपस में ही बने आर्किटेक्ट कॉलेज में दाखिले के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। यह शहर का एकमात्र सरकारी कॉलेज है, जिसमें ऑल इंडिया लेवल पर हुई परीक्षा के बाद दाखिला होता है। इस पांच वर्षीय कोर्स के लिए फिलहाल सिर्फ 40 सीटें हैं। इसमें 85 फीसदी कोटा चंडीगढ़ का है।

पहले पेक, दूसरे पर यूआईईटी
जेईई मेंस का रिजल्ट आने के बाद जो कट ऑफ जारी होगा, उसके हिसाब से सबसे ऊपर वाले रैंक पेक में दाखिल किए जाएंगे। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नंबर आएगा। बाद में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और होशियारपुर रीजनल सेंटर का नंबर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें