हरियाणा में सुपर-100 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। एग्जाम ऑनलाइन होगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ‘सुपर-100 कार्यक्रम’ के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 20 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। परीक्षा 23 व 24 अगस्त को ऑनलाइन ही होगी।
राज्य के सरकारी स्कूलों से 10वीं कक्षा पास करने वाले जिन विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय से पढ़ रहे हैं। अगर वे ‘सुपर-100 कार्यक्रम’ में प्रवेश लेना चाहते हैं तो 13 अगस्त 2020 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।