पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जानकारी के अनुसार यूबीएस से एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए 13 जनवरी से स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस संबंध में स्टूडेंट्स अधिक जानकारी के लिए http://ubsadmissions.puchd.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। 13 फरवरी तक स्टूडेंट्स को ऑनलाइन जानकारी भरनी होगी।
एसबीआई बैंक में फीस 20 फरवरी तक भरनी होगी। 27 फरवरी तक स्टूडेंट्स को फोटोग्रॉफ, सिग्नेचर और अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। 6 मार्च तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी यूबीएस विभाग में जमा करनी होगी।