फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, हैंडबुक व फार्म वेबसाइट पर अपलोड

Thu, 09 Jul 2020 10:13 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • फार्म भरने की आखिरी तिथि 10 अगस्त
  • 153 कोर्सेज में इस बार ले सकते हैं दाखिला
  • स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वेबसाइट पर हैंडबुक व ऑनलाइन फार्म भी लॉन्च कर दिया गया है। पीयू वीसी प्रो. राजकुमार, डीयूआई प्रो. आरके सिंगला, कंप्यूटर सेंटर निदेशक डॉ. सुखविंदर सिंह ने जानकारियां उपलब्ध कराईं। हैंडबुक व ऑनलाइन फार्म का शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है। फार्म भरने की आखिरी तिथि 10 अगस्त है।
विज्ञापन


पीयू ने स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स आदि के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की है। पीयू इस बार 153 कोर्सेज के लिए फार्म भरवा रहा है। ऑनलाइन फार्म के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का जिम्मा कंप्यूटर सेंटर के पास था जो बेहतर साबित हुआ है।

पहले ही दिन कई स्टूडेंट्स ने हैंडबुक आदि डाउनलोड की। एक कोर्स के लिए 300, दो कोर्स के लिए 400, तीन कोर्स के लिए 500, चार कोर्स के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पीयू ने बताया कि एडमिशन की प्रक्रिया समय समय पर अवगत कराई जाती रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल बदला, नई तिथि घोषित

सितंबर में फाइनल ईयर की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम तय होने के कारण पीयू ने अपनी एडमिशन प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल में भी कुछ बदलाव किया है। पीयूसीईटी यूजी की प्रवेश परीक्षा 4 अक्तूबर, बीए, बीकॉम, एलएलबी ऑनर्स फाइव ईयर की प्रवेश परीक्षा भी चार अक्तूबर को होगी।

पीयूसीईटी पीजी की प्रवेश परीक्षा 10 व 11 अक्तूबर को, पुटाहट 16 अक्तूबर, पीयू मीट 18 अक्तूबर, पीयू एलएलबी थ्री ईयर 22 अक्तूबर, एमबीए एग्जीक्यूटिव यूसोल 30 अक्तूबर, एमफिल, पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा सात नवंबर को होगी।

ये है वेबसाइट का लिंक
यूजी/सीसी कोर्सेज (प्लस टू बेस्ड) :  http://ugadmissions.puchd.ac.in

पीजी/डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा
http://onlineadmissions.puchd.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें