फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू, इन तारीखों को लगेंगी मेरिट लिस्ट

Sat, 22 Jun 2019 03:11 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के सभी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसके लिए अंतिम तिथि 9 जुलाई 2019 है। प्रथम मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को डिस्पले होगी, जो 16 जुलाई 2019 तक मान्य होगी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे डिस्पले कर दी जाएगी, जो 20 जुलाई 2019 तक मान्य होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से वेटिंग लिस्ट 22 जुलाई को डिस्पले की जाएगी। कॉलेज में दाखिले के लिए अंतिम तिथि संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा तय की जाएगी। इसके बाद राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी कॉलेजों में कक्षाएं 22 जुलाई 2019 से आरंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें