नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बैनर तले मंगलवार को विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी को ग्रांट नहीं दिए जाने के विरोध में शांति मार्च निकाला। करीब 150 स्टूडेंट्स ने अपने माथे, बाजू और कलाई पर काली पट्टी बांधकर पीयू के गेट नंबर-1 से प्रशासनिक ब्लॉक तक यह मार्च निकाला। एनएसयूआई ने फंड नहीं ला पाने के लिए पीयू प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
स्टूडेंट्स ने कहा कि फंड नहीं मिलने का बोझ स्टूडेंट्स के सिर पर डाला जा रहा है। डा. चंदन राणा ने बताया कि पीयू प्रशासन फंड ला पाने में नाकाम रहा है। मनोज लुबाणा ने कहा कि यूनिवर्सिटी चलाने केलिए बार-बार फीस बढ़ोतरी का सहारा लिया जा रहा है।