फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में बची सीटों पर रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका

Tue, 26 Jul 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। दाखिले की दौड़ में अभी तक शामिल छात्रों के अलावा जिन छात्रों ने पांचवीं कटऑफ तक दाखिले ले लिए हैं, वे भी अब बची सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि, 27 जुलाई को मेरिट में नाम आने पर उन्हें पहले या मेरिट लिस्ट में से किसी एक सीट को रद्द करवाना अनिवार्य होगा। डीयू के कई कॉलेजों में पांचवीं कटऑफ के बाद भी स्नातक विषयों के कई कोर्स में सीटें खाली हैं।

कॉलेजों में बची सीटों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मंगलवार को आखिरी मौका है। इसके लिए छात्रों को डीयू के पोर्टल से सीधा कॉलेजों में खाली सीटों के लिए आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन


जिन छात्रों ने पांचवीं कटऑफ तक दाखिला ले लिया है, वे भी बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं छात्रों की मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बची सीटों पर रजिस्ट्रेशन का मौका सभी छात्रों को सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे से उपलब्ध करवा दिया है। 

कई विषयों में 113 सीटें हैं खाली
डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए विभिन्न कोर्सेज में मात्र 13 सीटें रिक्त हैं। वहीं केएमसी में ओबीसी वर्ग के लिए विभिन्न विषयों में सबसे अधिक 113 सीटें खाली हैं। 

पांचवीं कटऑफ के बाद भी कश्मीरी माइग्रेंट के लिए केएमसी में 65 सीटें बची हुई हैं। इसके अलावा कैंपस स्थित रामजस कॉलेज में बीए में 16 और बीएससी फिजिकल साइंस में 13 सीटों पर दाखिले का मौका है। 

इस कॉलेज में कश्मीरी माइग्रेंट के लिए सभी विषयों में सीटें रिक्त हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि कॉलेज में 10 सीटें खाली हैं और एक ही प्रतिशत पर 15 छात्र आते हैं तो बेस्ट फोर में टाई होने पर एग्रीगेट अंकों से फैसला होगा। एग्रीगेट अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें