फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कॉलेजों में इस साल दो नए नियमों के साथ होंगे दाखिले, यहां क्लिक करके देखें और आवेदन करें

Thu, 06 Jun 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल विकास सैनी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों में आठ जून से शुरू होने जा रहे नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया नए नियमों से शुरू होगी। इसके तहत पहली बार बेस्ट फाइव विषयों के प्रतिशत काउंट किए जाएंगे। यही नहीं पांच जगह आवेदन करने वाले विद्यार्थी का नाम मेरिट सूची में एक ही जगह आएगा।
विज्ञापन


विद्यार्थी को एक कॉलेज में सीट अलॉट होने पर शेष जगह से नाम हट जाएगा। यहां दूसरे विद्यार्थी को जगह दी जाएगी। ऐसा सीटों के रिक्त रहने की समस्या से निजात पाने और ज्यादा विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए किया गया है। इसलिए इस बार दो ही मेरिट सूची जारी की जाएंगी।

आवेदन फीस है 150 रुपये प्रति कॉलेज
डीएचई ने दाखिला प्रक्रिया के तहत आवेदन फीस रखी है। यह फीस प्रत्येक कॉलेज के लिए 150 रुपये है। एक विद्यार्थी एक से ज्यादा कॉलेजों में आवेदन करता है तो उसे इसी हिसाब से फीस भी देनी होगी। अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए यह शुल्क 75 रुपये है, जबकि लड़कियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे ऑनलाइन जमा हो सकेगा दाखिला शुल्क

डीएचई ने इस बार विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दाखिला शुल्क एक ही बैंक में जमा करने की अनिवार्यता हटा दी है। विद्यार्थी को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। इसके लिए वह एनईएफटी, आरटीजीएस या किसी भी बैंक में शुल्क जमा करा सकता है। ऐसे में विद्यार्थी को अब फीस जमा कराने के लिए बैंक नहीं जाना होगा। विद्यार्थी अपने मोबाइल वॉलेट से भी शुल्क जमा करा सकता है।

वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो मेरिट सूची से होंगे बाहर
दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस के दस प्रतिशत आरक्षण, खेल या अन्य वेटेज के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी। इसके लिए आवेदन किए गए किसी भी एक कॉलेज में 21 से 29 जून तक विद्यार्थी संपर्क कर सकता है। वेरिफिकेशन नहीं होने पर उसका मेरिट सूची से कट सकता है। मेरिट सूची जारी होने पर विद्यार्थियों को दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस मिलेगा। इसके बाद वे अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से यूज करके फीस जमा कर सकते हैं।

दाखिला प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है। विद्यार्थी घर बैठे ही ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। इस बार विद्यार्थी का नाम एक कॉलेज की ही मेरिट सूची में शामिल होगा। एक सीट अलॉट होने पर अन्य से नाम हट जाएगा। दाखिले के लिए टॉप फाइव विषयों के अंक प्रतिशत मान्य होंगे।
- पूनम मलिक, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें