फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT किताबें लागू करवाने में एजुकेशन डिपार्टमेंट फेल, ये है वजह

Wed, 22 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करवाने में शिक्षा विभाग फेल रहा है। शहर के प्राइवेट स्कूल अगले सत्र से सिर्फ एनसीईआरटी किताबें सिलेबस में लागू करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने देशभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अप्रैल 2017 सत्र से एनसीईआरटी किताबें ही सिलेबस में लागू करने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन चंडीगढ़ के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूल मानने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की मीटिंग में स्कूलों को फिलहाल अपने स्तर पर फैसला लेने को कह दिया गया है। विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को निजी पब्लिशर्स की किताबों की डिटेल वेबसाइट पर जारी करने के निर्देश दिए हैं।   

जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों के साथ सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में आगामी सत्र से एनसीईआरटी किताबें सिलेबस में लागू करने के मामले को लेकर मंगलवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) यूटी और प्राइवेट स्कूलों की कोर कमेटी के 11 सदस्यों के साथ मीटिंग हुई। सूत्रों के अनुसार मीटिंग में सभी स्कूलों को एनसीईआरटी किताबें लागू करने के लिए कहा गया, लेकिन कमेटी के अधिकतर सदस्यों ने विरोध जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च तक बढ़ाई ईडब्ल्यूएस आवेदन की तिथि 

‌किताबें - फोटो : Demo Pic
एनसीईआरटी के लिए अलग सेक्शन बना देंगे 
मीटिंग में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन चेयरमैन एचएस मामिक ने कहा कि अगर 30 के करीब अभिभावक सिर्फ एनसीईआरटी किताबों के पक्ष में होंगे तो वह अलग सेक्शन बनाने को तैयार हैं। उधर कुछ और स्कूलों के प्रिंसिपल ने भी सिर्फ एनसीईआरटी किताबों को लेकर विरोध जताया।  
  
15 मार्च तक बढ़ाई ईडब्ल्यूएस आवेदन की तिथि 
शहर के सभी प्राइवेट और एडेड स्कूलों में इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन(ईडब्ल्यूएस) के तहत करीब एक हजार सीटों के लिए अभिभावक 15 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। मंगलवार को डीएसई और प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। यूटी प्रशासन अभी तक ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए जरूरी प्रमाण पत्र तैयार करने पर फैसला नहीं ले पाया है। डीएसई ने मीटिंग में अगले 4-5 दिन में आय प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।

प्राइवेट स्कूलों की कोर कमेटी के साथ एनसीईआरटी किताबों के मुद्दे पर चर्चा हुई है। सिर्फ एनसीईआरटी किताबें सिलेबस में लागू करने को लेकर स्कूल सहमत नहीं हैं। विभाग ने स्कूलों को अधिक से अधिक एनसीईआरटी किताबें सिलेबस में लागू करने को कहा है।
रूबिंदरजीत सिंह बराड़, डीएसई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें