फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः कोर्स में 153 सीटों पर दाखिले के लिए आठ हजार से ज्यादा आवेदन, खूब मच रही मारामारी

Wed, 19 Jun 2019 03:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन
लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनेरी एंड एनिमल साइंसेज (लुवास) में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक केस में दाखिले के लिए हजारों आवेदन आए। यूनिवर्सिटी में वर्तमान में डिप्लोमा, बैचलर और पीजी कोर्स चल रहे हैं। बैचलर इन वेटरनेरी साइंस (बीवीएससी) और बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि डिप्लोमा इन वेटरनेरी लाइव स्टॉक डेवलपमेंट (वीएलडीडी) और डिप्लोमा इन वेटरनेरी लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीवीएलटी) में आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी बाकी है।
विज्ञापन


बीवीएससी में दाखिले को लेकर क्रेज
यूनिवर्सिटी के बीवीएससी कोर्स में दाखिले को लेकर छात्रों का काफी क्रेज देखने को मिला है। इस बार इस कोर्स में निर्धारित सीटों की संख्या के मुकाबले 53 गुणा ज्यादा आवेदन आए हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस में इस कोर्स की कुल 71 सीटें हैं। इसके अलावा 80 सीटें रोहतक स्थित आईआईवीईआर बहु अकबरपुर कॉलेज में हैं। इस कॉलेज के लिए दाखिले भी यूनिवर्सिटी ही करती है। इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

वीएलडीडी में भी दाखिले को लेकर मारामारी

वीएलडीडी कोर्स में भी दाखिले को मारामारी रहेगी। यूनिवर्सिटी कैंपस कॉलेज में इस कोर्स की 93 सीटें हैं। इसके अलावा 11 प्राइवेट कॉलेजों को भी इस कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी से मान्यता मिली हुई है। इस कोर्स के लिए अभी तक 2,396 आवेदन आ चुके हैं। इस कोर्स में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। मगर विद्यार्थी लेट फीस के साथ एक जुलाई तक भी आवेदन कर सकेंगे। जो विद्यार्थी मेडिकल स्ट्रीम से बारहवीं पास हैं, वे इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डीवीएलटी में आए आठ गुणा ज्यादा आवेदन
डीवीएलटी कोर्स में सीटों की संख्या 24 हैं। इन सीटों के लिए अभी तक 201 आवेदन यूनिवर्सिटी को प्राप्त हो चुके हैं। इस कोर्स में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। मगर विद्यार्थी लेट फीस के साथ एक जुलाई तक भी आवेदन कर सकेंगे। इस कोर्स के लिए निर्धारित योग्यता बारहवीं पास (किसी भी संकाय में) है।
विज्ञापन

हिंदी में भी आएगा डीवीएलटी का पेपर

इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डीवीएलटी कोर्स में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एक सुविधा प्रधान है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी में भी पेपर मिलेगा। बता दें कि विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें अंग्रेजी के साथ हिंदी में पेपर उपलब्ध कराया जाए।

कोर्स का नाम -कुल सीटें -आवेदन
वीएलडीडी -93 -2396
डीवीएलटी -24 -201
बीवीएसी -151-8083
बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी -391 -27

छात्रों में बीवीएससी कोर्स को लेकर हर बार अच्छा रुझान रहता है। हालांकि यूनिवर्सिटी में चल रहे अन्य कोर्सों का भी काफी स्कोप है।
- डॉ. हरीश गुलाटी, रजिस्ट्रार, लुवास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें