कॉलेज में भी एडमिशन के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। यहां सभी छात्र संगठन मार्गदर्शक केंद्र लगाकर छात्रों की मदद कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
जेईई(मेन) की ज्वाइंट मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। पेक,पीयू सहित छह इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट (बी.आर्क) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई।
जानकारी अनुसार ज्वाइंट एडमिशन कमेटी इस साल पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) स्थित यूआईईटी,यूआईसीईटी,पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(पेक),सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर और होशियारपुर स्थित पीयू के रीजनल सेंटर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी(यूआईईटी) में ज्वाइंट काउंसिलिंग के तहत दाखिला करेगी।
सभी छङ इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए 1 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 2 जुलाई दोपहर 12 बजे तक बैंक चालान (फीस जमा) करना होगा। 2 जुलाई शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है। दाखिले संबंधी सभी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।