देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-45 में नए सत्र 2016-17 से बीएससी नॉन मेडिकल और एमकॉम दो नए सत्र शुरू किए जाएंगे। बीएससी नॉन मेडिकल में 60 और एमकॉम में 40 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
सेक्टर 45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन की स्थापना 1981 में हुई। बीते 35 सालों में कॉलेज ने नार्थ रीजन में लड़कियों के बेहतर कॉलेज के तौर पर खास पहचान बनाई है। 2015 में शहर के कॉलेजों में सबसे पहले यूजीसी नैक ने देव समाज कॉलेज को ए ग्रेड सर्टिफिकेट से नवाजा।
यूजी और पीजी कोर्स में दाखिला कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाता है। 2016-17 से देव समाज में एमकॉम और बीएससी नॉन मेडिकल दो नए कोर्स शुरू होंगे। देव समाज मैनेजिंग काउंसिल द्वारा स्थापित कॉलेज में ट्राइसिटी ही नहीं, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली से भी हर साल काफी छात्राऐं विभिन्न कोर्स में दाखिला लेती हैं। कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम, एयर कंडीशन सेमिनार रूम, साइबर कैफे,हेल्थ केयर सेंटर जैसी सुविधाएं छात्राओं को मिलती हैं। होनहार और जरुरतमंद छात्राओं को हर साल कॉलेज फीस और हॉस्टल फीस में छूट दी जाती है। कॉलेज की कई शिक्षिकाएं गरीब छात्राओं की फीस स्कॉलरशिप के तौर पर देती हैं।
एडऑन कोर्स की भी सुविधा छात्राओं के लिए कॉलेज में कई एडऑन कोर्स की सुविधा भी है। इनमें कोस्मोटोलॉजी, इवेंट मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, कम्यूनिकेटिव फंक्शनल इंग्लिश, एडवरटाइजमेंट एंड सेल्स मैनेजमेंट, एनीमेशन एंड ग्राफिक्स, इंश्योरेंस बिजनेस जैसे कोर्स शामिल हैं। छात्राओं के लिए एनएसएस और एनसीसी में इनरोलमेंट की जाती है।
कैंपस में हाईटेक सुविधाऐं देव समाज का कैंपस शानदार है। नया एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक तैयार हो चुका है। 10 से अधिक विभिन्न तरह की हाईटेक लैब हैं, जिनमें फैशन डिजाइनिंग, लैंग्वेज लैब, फाइन आर्ट्स स्टूडियो, म्यूजिक लैब और फिजिक्स लैब शामिल हैं। पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी में हजारों की संख्या में किताबें,जर्नल और अखबार उपलब्ध हैं।