फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU डिस्टेंस में दाखिला चाहिए, इस तारीख तक करें आवेदन

Thu, 11 Aug 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमडीयू रोहतक में डिस्टेंस एजूकेशन में दाखिला चाहिए तो इस तारीख तक आवेदन करें। शेड्यूल जारी हो गया है। इसके तहत 15 सितंबर तक यूजी और पीजी कोर्सों के लिए आवेदन किये जा सकेंगे। लेट फीस के साथ यह प्रक्रिया 6 जनवरी 2017 तक चलेगी। आवेदन ऑनलाइन ही किये जाएंगे। कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को रेग्युलर एडमिशन नहीं मिल सका है वह डीडीई के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने डीडीई के एडमिशन प्रोस्पेक्ट्स का विमोचन किया। डीडीई निदेशक प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन और बैंक चालान 15 सितंबर तक जनरेट होंगे। पीएनबी और एक्सिस बैंक में चालान जमा कराने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। डीडीई कार्यालय में आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी और बैंक चालान की कॉपी 29 सितंबर तक जमा करानी होगी।

इसके बाद 500 रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन और बैंक चालान 31 अक्तूबर तक जनरेट होंगे। बैंक में चालान जमा कराने की अंतिम तिथि सात नवंबर है। प्रिंट कॉपी और बैंक चालान की कॉपी 15 नवंबर तक जमा करनी होगी। 1000 रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन और बैंक चालान 30 दिसंबर तक जनरेट और बैंक में चालान जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2017 है।
विज्ञापन


आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी और बैंक चालान की कॉपी 13 जनवरी तक जमा करानी होगी। इस मौके पर डीन एकेडमिक एफेयर्स प्रो. सुनीता मल्होत्रा, कुलसचिव जितेन्द्र भारद्वाज, डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. सेवा सिंह दहिया, जनसंपर्क निदेशक सुनित मुखर्जी व कोआर्डिनेटर डीडीई डॉ. विनय मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें