चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन-36 में नए सत्र की शुरुआत हवन से की गई। हवन में स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने सामूहिक आहूति डाली।
हवन से पूर्व भजन गायन हुआ। आर्य समाज मिशन के सदस्य डॉ. राजू ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अदम्य आंतरिक शक्ति एवं सशक्त चरित्र के महत्व को रेखांकित किया।
प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने हवन के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे न केवल आगामी सत्र को सफल व सार्थक बनाने के लिए देवाशीष मिलती है, बल्कि छात्राओं को कॉलेज के अंतर्निहित मूल्यों के बारे में भी पता चलता है।