फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू : सीनेट चुनाव कराने के लिए बनी शाखा को खत्म करने की तैयारी, कर्मचारियों के तबादले

Sun, 13 Dec 2020 05:06 PM IST
ajay kumar सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पूर्व सीनेटर मान रहे हैं चाल, बोले- चुनाव न करवाने के लिए उठाया गया ये कदम
  • पीयू का जवाब- जब जरूरत पड़ेगी कर्मचारियों को शाखा में कर देंगे शिफ्ट
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के लिए बनाई गई चुनाव शाखा को लगभग खत्म कर दिया गया है। अधिकांश कर्मचारियों के तबादले वन-वे कर दिए गए हैं। इनकी जगह किसी दूसरे कर्मचारियों को जगह नहीं दी गई। पूर्व सीनेटर इसे एक चाल मान रहे हैं। उनका तर्क है कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सीनेट चुनाव न करवाने पड़ें। पीयू प्रशासन एक और तर्क सामने रख दे कि उनके पास चुनाव करवाने वाले कर्मचारी नहीं हैं। वहीं पीयू प्रशासन ने तर्क दिया है कि कर्मचारियों की जब जरूरत होगी तो उन्हें फिर से शाखा में शिफ्ट कर देंगे।

विज्ञापन


सीनेट हो या फिर सिंडिकेट चुनाव। यह बड़े पैमाने पर होते हैं और इसके लिए विशेष अधिकारियों व कर्मचारियों की एक अलग से शाखा बनाई गई है। इसे चुनाव शाखा कहते हैं। इसमें डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीनियर असिस्टेंट, क्लर्क आदि होते हैं। सीनेट चुनाव को देखते हुए इस बार भी यह शाखा बनाई गई। इसी के साथ जुलाई में सीनेट चुनाव की तैयारी शुरू हो गई। 


चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया। 25 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन भी करवा दिए लेकिन बाद में चुनाव स्थगित कर दिया गया। लगातार देरी होने के कारण सीनेट का कार्यकाल खत्म हो गया। अब सिंडिकेट का कार्यकाल भी 18 दिन बाद खत्म हो जाएगा। नियमानुसार सीनेट व सिंडिकेट के चुनाव होने चाहिए लेकिन इस बार अब तक नहीं करवाए गए। 
विज्ञापन


पीयू को चुनाव तो करवाने होंगे
सूत्रों का कहना है कि भले ही पीयू अपनी जिद पर हो लेकिन सीनेट व सिंडिकेट के चुनाव तो करवाने होंगे। यह हो सकता है कि सीनेट का रिफॉर्म हो, लेकिन इसे खत्म करना आसान नहीं होगा। बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की संभावनाएं अभी नहीं बन रही हैं। केंद्र सरकार वर्तमान में किसान आंदोलन को लेकर व्यस्त है। जब यह मुद्दा हल होगा उसके बाद इस बिंदु पर एमएचए विचार करेगा। 

आंदोलन लंबा खींचा तो फिर उसी हिसाब से पीयू को भी चुनाव की तैयारी करनी होगी। हालांकि इस माह में एक कमेटी बनाने की तैयारी थी लेकिन अब सिंडिकेट के कार्यकाल के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ निर्णय लिए जाएंगे। 

  • चुनाव शाखा से कुछ लोगों को हटाया गया है, जब उनकी वहां जरूरत महसूस होगी तो वापस भेज दिए जाएंगे। सीनेट चुनाव से इसका कोई लेना-देना नहीं है। -विक्रम नैयर, एफडीओ पीयू।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें