फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू का फैसला: एनआरआई सीटें नहीं रहेंगी खाली, लोकल छात्रों को मिलेगा मौका

Fri, 12 Apr 2019 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में अब एनआरआई सीटें खाली नहीं रहेंगी। यदि विदेशों से विद्यार्थी शिक्षा पाने नहीं आते हैं तो निर्धारित समय के बाद इन सीटों को लोकल विद्यार्थियों से भरा जाएगा।

विज्ञापन


वेटिंग लिस्ट के मुताबिक विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है एनआरआई की सीटें खाली रहने से पीयू को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता था। लेकिन अब इस निर्णय से भरपाई हो जाएगी। 

पीयू हर साल एनआरआई विद्यार्थियों के लिए विभागों में सीटें आरक्षित करता है। किसी विभाग में तीन तो किसी में छह सीटें हैं। मैनेजमेंट के कोर्सेज में अधिक सीटें हैं। जब आवेदन निकाले जाते हैं तो एनआरआई विद्यार्थी सीटों के मुताबिक नहीं आ पाते। ऐसे में वह सीटें सालभर खाली रह जाती हैं। इसके कारण पीयू को नुकसान उठाना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 नए शैक्षिक सत्र से ही यह नियम लागू होंगे। सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट के कोर्सेज में फीस अधिक होती है। ऐसे में किसी विद्यार्थी को एनआरआई सीट पर दाखिला लेना हुआ तो उसकी फीस सामान्य विद्यार्थियों के बराबर ही लगेगी ताकि अन्य विद्यार्थी दाखिला आसानी से ले सकें और सीटें भी खाली न रहें।

विभाग अध्यक्ष बताएंगे सीटें भरने के तरीके
पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने सभी विभाग अध्यक्षों को आदेश दिया है कि वह यह बताएं कि अपने अपने विभागों की खाली रहने वाली सीटों को कैसे भरेंगे। विभागों के आने वाले आइडिया पर कमेटी बैठक करेगी। बेहतर आइडिया आने पर उसी को पीयू के विभागों में लागू कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि हर विभाग में दो से तीन सीटें पिछले शैक्षिक सत्रों में खाली रही हैं। इससे भी पीयू को नुकसान हुआ है। पहले ही पीयू फाइनेंसियल क्रंच से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में पीयू इस रकम को अपने खजाने में लाने की कोशिश में है। 

पारदर्शिता से होंगे दाखिले
स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए पीयू ने तैयारी शुरू कर दी है। कई कोर्सेज में आवेदन मांग लिए गए हैं। सभी की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। इसमें पूरी पारदर्शिता बरते जाने की दावे किए जा रहे हैं। पीयू प्रशासन का कहना है कि निष्पक्षता से दाखिले होंगे। मालूम हो कि पीयू में लगभग 16 हजार सीटें हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें