फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-अपीयर के दो पेपर एक साथ, एक से वंचित रहे छात्र

Fri, 12 Apr 2019 04:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विवि के तहत री-अपियर के दो पेपर एक साथ होने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्व के सेमेस्टर में पेपर देने से वंचित रहे या पेपर में फेल होने वाले छात्रों के पेपर का इस वर्ष की परीक्षाओं के साथ क्लैश हो रहा है। वहीं पिछले साल के दो री-अपीयर के पेपर भी एक ही दिन और एक ही समय हो रहे हैं। गुरुवार को भी हमीरपुर डिग्री कॉलेज में री-अपीयर के पेपर देने आए करीब दस अभ्यर्थियों के दो पेपर एक ही साथ थे।

विज्ञापन


खफा होकर जब उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से बात की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लिहाजा छात्रों को एक ही पेपर देकर संतुष्ट होना पड़ा, जबकि दूसरा पेपर देने से छात्र वंचित रह गए। ऐसे ही छात्रों अभिषेक, आशीष चौहान, हनी, लवीश, विक्की कुमार, चंद्रमोहन आदि का कहना है कि वीरवार को छठे सेमेस्टर फिजिक्स के री-अपीयर के दो पेपर एक साथ दोपहर के सेशन दो से पांच बजे तक थे।

विज्ञापन

इससे वह असमंजस में पड़ गए कि कौन सा पेपर दिया जाए और कौन सा नहीं। जब उन्होंने इस बारे में कॉलेज के परीक्षा समन्वयक से बात की तो वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। छात्रों का कहना है कि यह केवल हमीरपुर कॉलेज की ही बात नहीं है, प्रदेश के महाविद्यालयों में दर्जनों छात्र ऐसे हैं जिनके पेपर एक साथ हैं। महज फिजिक्स के पेपर में ही नहीं, बल्कि अन्य पेपर भी क्लैश हो रहे हैं।

छात्रों ने विवि प्रबंधन से एक पेपर से वंचित रहे छात्रों को एक बार फिर मौका देने की अपील की है। इस पर राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के परीक्षा अधीक्षक प्रो. अमरजीत अत्री ने कहा कि डेटशीट में रेग्यूलर छात्रों के पेपरों का क्लैश न हो, इस बात का ध्यान रखा जाता है। री-अपीयर के छात्रों के पेपर एक साथ पड़ रहे हैं तो इस बारे में विवि प्रबंधन को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें