एजुकेशन वर्ल्ड गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020-21 की ओर से जारी रैंकिंग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पहला एवं संस्थानों में चौथा व देशभर के विश्वविद्यालयों में 68वां स्थान मिला है। रैंकिंग में केयू को पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण, प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, कंसलटेंसी, आधारभूत ढांचा, विद्यार्थी सहयोग, गवर्ननेंस, लीडरशिप मैनेजमेंट, इनोवेशन आदि मानकों के आधार पर परखा गया।
ए-प्लस स्वायत्त विश्वविद्यालय बनने के बाद एक बार फिर देश के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कुलाधिपति सत्यदेव नारायण आर्य का उनके मार्गदर्शन के लिए एवं प्रदेश सरकार का सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया।