फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रि-इवेल्यूएशन प्रक्रिया में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कर रही बड़ा बदलाव, कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 25 Dec 2019 01:34 PM IST
खुशबू गोयल गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
विज्ञापन
यूजी और पीजी कोर्स के परीक्षा परिणाम में अब यदि कम नंबर आए तो रि-चेकिंग कराने के लिए अब महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद भी रि-चेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी रि-इवेल्यूएशन प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था की खास बात यह भी है कि रि-इवेल्यूएशन के आवेदन के 60 दिन के अंदर परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। इससे यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले विभिन्न जिलों के 281 कॉलेजों से हर साल ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के 175 कोर्स करने वाले लाखों विद्यार्थियों को फायदा होगा।

वे मंगलवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। जहां अमर उजाला से उन्होंने विशेष बातचीत की।

अभी दोनों में लगता है चार माह तक का समय

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मौजूदा व्यवस्था में रि-इवेल्यूएशन प्रक्रिया में रि-चेकिंग और परिणाम जारी होने में दो से चार माह तक समय लगता है। दोनों के लिए ही विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ता है।

आवेदन करने में: परिणाम जारी होने के 20 से 30 दिन बाद कॉलेजों में विद्यार्थियों की डीएमसी पहुंचती है। इसके बाद रि-चेकिंग के लिए विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी चक्कर काटना पड़ता है। इस पूरी प्रक्रिया में एक से डेढ़ माह तक का समय लगता है।

परिणाम की घोषणा में: वहीं विद्यार्थी का आवेदन आने के बाद यूनिवर्सिटी में भी रि-चेकिंग के बाद परिणाम जारी होने में तीन से चार माह तक का समय लगता है। जब तक पिछले सेमेस्टर की परीक्षा का रि-चेकिंग परिणाम जारी होता हैं, तब तक अगले सेमेस्टर के परिणाम भी जारी हो चुके होते हैं।
विज्ञापन

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ज्यादा फायदा

रि-इवेल्यूएशन की प्रक्रिया में बदलाव होने से यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेजों के लाखों विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। खासकर, उन विद्यार्थियों को जो अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की रि-चेकिंग के लिए आवेदन करेंगे। उन्हें अगले कोर्स में दाखिला लेने से पहले ही रि-इवेल्यूएशन का परिणाम भी मिल जाएगा।

विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। साथ ही डेड लाइन भी निर्धारित की गई है। अब विद्यार्थियों को रि-इवेल्यूएशन के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे व ना ही इसके लिए आवेदन और परिणाम का इंतजार करना पड़ेगा।
- डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, वीसी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें